दरभंगा। दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल के डीएसपी बांके रजक एक व्यक्ति से घूस के तौर पर 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए।
निगरानी ब्यूरो अडिशनल डीजीपी पी.के.ठाकुर ने बताया कि रजक को बहेड़ी थाना के दुबौली गांव निवासी रवीन्द्र सिंह से एक मामले में सुपरविजन नोट भेजने के एवज में 30 हजार रुपये लेते हुए शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार डीएसपी को पटना स्थित ब्यूरो के हेड ऑफिस लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।
नव भारत टाइम, 10.१२.२०११