पीलिया :-यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतन घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : 8561955619
Showing posts with label रिश्वतखोर-सरपंच. Show all posts
Showing posts with label रिश्वतखोर-सरपंच. Show all posts

Monday, January 9, 2012

रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार!

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने निकटवर्ती ग्राम पंचायत कलड़वास के सरपंच को ५ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ने यह पैसे म्यूटेशियन के दस्तावेजों की तस्दीक करने के एवज में ली थी।

ब्यूरों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मांगीलाल पुत्र भूरा डांगी निवासी एकलिंगपुरा ने ब्यूरो में शिकायत दी कि उसके ताउजी की मौत होने के बाद ताउजी की सारी सम्पति उसे विरासत में मिल गई थी। जिसके लिए उसकी तीन बहने भंवरी, गीता, हिरा तथा दो बुआ सेती बाई तथा तुलसी बाई ने भी उसके पक्ष में हक लिखकर दे दिया था। इस सम्पति का म्यूटेशियन अपने नाम पर करवाने के लिए उसने पटवारी दयाराम से सम्पर्क किया तो उसने दस्तावेजों के आधार पर इन्द्राज कर दिया परन्तु म्यूटेशियन के लिए पटवारी ने सरपंच से तस्दीक करवाने के लिए कहा। उसने कलड़वास सरपंच सत्यनारायण उर्फ पप्पू डांगी निवासी कलड़वास से सम्पर्क किया। सरपंच ने इसके एवज में ५ हजार रूपए की मांग की। ब्यूरो में शिकायत दर्ज होने पर ब्यूरों के अधिकारी सरपंच को रंगे हाथ पकडऩे लिए टीम के साथ कलड़वास गांव पहुंच गए। 

मांगीलाल ने सरपंच सत्यनारायण से सम्पर्क किया तो सरपंच ने उसे पैसे लेकर गांव में प्राथमिक विद्यालय में जहां पर काम चल रहा था वहां पर बुलाया। मांगीलाल ने जाकर सरपंच को पैसे दिए तथा टीम को ईशारा किया। टीम के अधिकारियों ने जाकर सरपंच को दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर सरपंच के हाथ से कलर निकल गया। ब्यूरों के अधिकारियों ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।
PrathKaal, MONDAY, 09 JANUARY 2012, 04:01, ADMINISTRATOR HITS: 8

Followers