पीलिया :-यदि आपका कोई अपना या परिचित पीलिया रोग से पीड़ित है तो इसे हलके से नहीं लें, क्योंकि पीलिया इतन घातक है कि रोगी की मौत भी हो सकती है! इसमें आयुर्वेद और होम्योपैथी का उपचार अधिक कारगर है! हम पीलिया की दवाई मुफ्त में देते हैं! सम्पर्क करें : 8561955619
Showing posts with label रिश्वतखोर-थानाधिकारी. Show all posts
Showing posts with label रिश्वतखोर-थानाधिकारी. Show all posts

Sunday, January 22, 2012

कांस्टेबल दुर्गा शंकर शर्मा रिश्वत लेते गिरफ्तार, थानाधिकारी श्यामलाल गुर्जर के कहने पर ली थी रिश्वत

चित्तौडग़ढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की झालावाड़ इकाई द्वारा भैंसरोडग़ढ़ पुलिस थाना के एक कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जिसने थानाधिकारी के कहने पर यह रिश्वत ली थी। थानाधिकारी को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार, भैंसरोडग़ढ़ थानान्तर्गत भवानीपुरा नि. मुकेश धाकड़ की टर्बो ट्रक का पुलिस द्वारा गत दिनों चालान बनाए जाने पर मुकेश ने न्यायालय से यह ट्रक रिलीज करवा दिया। ट्रक छुड़ाने के लिए भैंसरोडग़ढ़ पुलिस थाना के चक्कर लगाए जाने पर थानाधिकारी श्यामलाल गुर्जर ने मुकेश को पुलिस थाना की जीप में कम्पनी की बैट्री डलवाने को कहा। इस पर मुकेश ने कम्पनी की बैट्री महंगी होने की वजह से अन्य बैट्री डलवाने की बात कहते हुए पुलिस से पीछा छुड़ाना चाहा, लेकिन इसके लिए उससे 3500 रूपए की मांग की गई।

इस पर मुकेश द्वारा यह जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की झालावाड़ इकाई के उप अधीक्षक विनोद गांधी को दिए जाने पर इस शिकायत का सत्यापन करवाया गया।

सत्यापन के बाद प्रार्थी रिश्वत की राशि थानाधिकारी को देने के लिए शनिवार को जब पुलिस थाना पहुंचा तो वहां थानाधिकारी के नहीं मिलने पर उनसे हुई बातचीत के आधार पर यह राशि जीप चालक कांस्टेबल दुर्गा शंकर शर्मा को दे दी गई। इसी दौरान ब्यूरो की टीम ने वहां पहुंच कर कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी को इस प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।-Prathkal, SUNDAY, 22 JANUARY 2012

Followers